मतगणना के लिए नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:05 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:05 AM
Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 का आखिरी चरण 2 जून को होने वाला है। इसके बाद 4 जून को सभी चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहे है। ऐसे में फूल मंडी फेस 2 नोएडा में भी मतगणना की तैयारियां जोरो-शोरो पर है। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना की व्यवस्था हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए समयान्तराल में सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को सकुशल ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।
मतगणना से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर वाहन प्रवेश प्रतिबंधित रहेंगे सिर्फ आब्जर्वरों के वाहन ही मतगणना स्थल तक जायेंगे। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर साफ—सफाई, पीने के पानी व मतगणना के कार्य में लगे कार्मिकों के लिए भोजन की व्यवस्था, विद्युत, प्रकाश, टेन्ट, कुर्सियों, फर्नीचर सहित कूलर, पंखा आदि की भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए की मतगणना स्थल पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कम्युनिकेशन सेंटर, पब्लिक कम्युनिकेशन सेंटर एवं मीडिया सेंटर बनाते हुए उनमें सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तथा सुविधा समय रहते सुनिश्चित कर दी जाए।
Noida News
इन चीजों की रहेगी सुविधा
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की मतगणना दिवस से पहले मीडिया में एडवाइजरी जारी करा दी जाएगी कि फूल मंडी के किस गेट से एंट्री होगी और कहां पर पार्किंग व्यवस्था की गई है, इसकी सूचना पहले से ही राजनीतिक पार्टियों, उम्मीदवारों, अभिकर्ताओं तथा मीडिया बन्धुओं को दे दी जाए, ताकि मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उम्मीदवारों, अभिकर्ताओं, मीडिया बन्धुओं तथा मतगणना कार्मिकों को जो पास जारी किए जाएं उनका एक नमूना पहले से ही पुलिस को भी उपलब्ध करा दिया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू0आ0 बच्चू सिंह, डिप्टी कलेक्टर अनुज नेहरा, चारूल यादव, समस्त उप जिलाधिकारी/ए.आर.ओ. सहित समस्त नोडल अधिकारीगण उपस्थित रहे। Noida News