नवरत्न फाउंडेशन ने निठारी में खोला नया कंप्यूटर सेंटर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:20 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:20 PM
Noida News : नोएडा में नवरत्न फाउंडेशन्स के कंप्यूटर शिक्षा ज्ञान प्रदान कार्यक्रम के तहत नोएडा के गाँव निठारी में स्थित न्यू कम्युनिटी सेंटर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए ‘डॉ. ऐ.बी.एल. श्रीवास्तव कंप्यूटर शिक्षण केंद्र’ नवरत्न फाउंडेशन्स एवं सोसाइटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट के सयुंक्त प्रयास से प्रारम्भ हुआ।
नोएडा में खुला कंप्यूटर सेंटर
इस केंद्र का उद्घाटन भारत के प्रसिद्ध सांख्यिकीविद एवं यूनेस्को इत्यादि से अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद डॉ. आनंद बिहारी लाल श्रीवास्तव की धर्मपत्नी डॉ. आशा श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उनकी सुपुत्री श्रीमती स्मिता धर्मराज, एसएस सीए के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, नवरत्न के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव मौजूद रहे। 2 वर्ष पूर्व ए.बी.एल श्रीवास्तव का देहांत हो गया इसके उपरांत प्रत्येक वर्ष उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आशा श्रीवास्तव उनके नाम पर एक कंप्यूटर सेंटर प्रारम्भ करती हैं।नवरत्न के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने बताया यह केंद्र करीब 6 कंप्यूटर के माध्यम से प्रात: और सायंकालीन शिफ्ट में निठारी और उसके निकटतम ग्रामीण इलाकों के छात्रों को और अन्य क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को पढ़ाया जायेगा।
एडवांस्ड एक्सल पर दिया जाएगा ध्यान खास
इसमें बेसिक के साथ कंप्यूटर के एडवांस कोर्स भी कराएंगे एडवांस्ड एक्सल के साथ-साथ जॉब ओरिएंटेड कोर्स टैली को भी शामिल किया गया है । इस उद्घाटन के बाद श्रीमती आशा श्रीवास्तव ने कहा कि यह उनके लिए बेहद हर्ष का विषय है की अब जब कंप्यूटर हमारे जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है तब यह बेहद ही आवश्यक हो जाता है कि आज के बच्चे प्रारंभ से ही चाहे मोबाइल इत्यादि गैजेट्स के माध्यम से या विद्यालयों में अन्य प्रोजेक्ट्स बनाते हुए कंप्यूटर को इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह अत्यंत आवश्यक हो जाता है। इस अवसर पर नवरत्न फाऊंडेशंस के संरक्षक पी के गुप्ता, सोसाइटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट के सेक्रेटरी देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुचल साहब, निठारी की पूर्व प्रधान श्रीमती विमलेश शर्मा, दिनेश भारद्वाज, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिन्हा, नवरत्न फाउंडेशन्स की सचिव व सोशल मीडिया इंचार्ज श्रीमती अंशुमाली सिन्हा आदि मौजूद रहीं। Noida News