नवरत्न फाउंडेशन ने खोला 11वां शिक्षण केन्द्र, लड़कियों को बना रहे हैं सशक्त
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:33 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:33 AM
Noida News : नवरत्न फाउंडेशन्स (Navratna Foundation) ने सेक्टर-10 में अपना 11वां कंप्यूटर शिक्षण केंद्र- पेट्रोनेट दिव्य तरंग कंप्यूटर शिक्षा केंद्र का शुभारम्भ किया है। 15 कंप्यूटर से युक्त यह केंद्र पेट्रोनेट एल एन जी लिमिटेड कंपनी के सी एस आर के तहत ही खोला गया है। इसमें ‘दिव्य तरंग एजुकेयर फाउंडेशन’ का भी अहम योगदान है।
Noida News
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवरत्न फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों और महिलाओं के लिए नोएडा के सेक्टर-10 में अपना 11वां कंप्यूटर शिक्षण केंद्र- पेट्रोनेट दिव्यतरंग कंप्यूटर शिक्षण केंद्र का शुभारम्भ किया है। इस केंद्र का विधिवत उद्घाटन पेट्रोनेट के सी एस आर प्रबंधक दिपांजन बंदोपाध्याय के कर कमलों से हुआ।
शामिल रहें ये खास लोग
इस अवसर पर नवरत्न की ट्रस्टी श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, महासचिव ए.वी मुरलीधरन, कुलदीप शर्मा, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डी.के. परसाई, राजेश कात्याल, इन्फोटेक सलूशन के संतोष कुमार, अजय मिश्रा, राकेश यादव, अमितेन्द्र द्विवेदी के साथ दिव्यतरंग के संस्थापक विक्की यादव, ममता अधिकारी एवं नीतू भंडारी, सचिन, ममता शर्मा भी उपस्थित हुए थे।