नोएडा में शॉप से चुराए लाखों के मोबाइल, पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:28 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:28 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-18 का बताया जा रहा है। जहां चोरों ने मोबाइल शॉप से लाखों के मोबाइल फोन पर हाथ मारा था। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
लाखों के मोबाइल फोन पर चोरों ने मारा हाथ
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चोरों के पास से मोबाइल शॉप से चोरी किए 22 लाख रुपए मूल्य के आई फोन बरामद किए हैं। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि सेक्टर-18 स्थित एक मोबाइल शॉप में 2 अगस्त को चोरी की घटना हुई थी। चोर जहां से 24 मोबाइल फोन, एक एप्पल वॉच चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी।
पुलिस ने धर दबोचा
मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी धर्मप्रकाश शुक्ला व उनकी टीम ने सरोज व दिनेश को गिरफ्तार किया। उनके पास से मोबाइल शॉप से चोरी किए गए 22 आईफोन व एक एप्पल वॉच बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपी चोरी के फोनों को बेचने की जुगत में थे लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस हत्थे चढ़ गए। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।