नोएडा में अलग-अलग मेट्रो स्टेशन से चोरों ने चुराए मोबाइल
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:22 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:22 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में चोरी घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। चोर इतने शातिर हो गए है कि मेट्रो स्टेशनों को भी नहीं छोड़ रहे है। आए दिन चोर मेट्रो स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अलग-अलग मेट्रो स्टेशनों पर चोरों ने मोबाइल चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया है।
Noida News
मेट्रो स्टेशन पर हो रही है चोरी
आपको बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर-39 में दर्ज कराई रिपोर्ट में अतुल्य मिश्रा ने बताया कि वह सेक्टर-52 से मेट्रो स्टेशन पर चढ़ा था। बोटैनिकल गार्डन आने पर उसे एहसास हुआ कि उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। उसने जब अपने मोबाइल पर कॉल की तो वह स्विच ऑफ था। इसके बाद उसने अपने लैपटॉप पर फाइंड माय डिवाइस ऐप के जरिए जानकारी जुटाई तो पता चला कि मोबाइल फोन की लोकेशन सेक्टर-16 पर थी। इसके बाद उसने मेट्रो स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों से इसकी शिकायत की। उन्होंने उसे पुलिस स्टेशन भेज दिया।
यह तरकीब अपना रहे है चोर
अतुल्य मिश्रा ने बताया कि फोन फाइंड माय डिवाइस की वजह से उसे लगातार लोकेशन मिल रही थी। आखिरी लोकेशन गाजियाबाद की मिली है। वहीं देवेंद्र भाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन पकड़ने के लिए खड़ा हुआ था। इस दौरान मेट्रो स्टेशन पर अज्ञात चोर ने उसकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। Noida News