नोएडा सहित इन शहरों में नहीं मिलेगी शराब, 48 घंटे तक रहेगा Dry Day
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 09:50 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 09:50 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार बुधवार (24अप्रैल) शाम को थम जाएंगे। इस चरण में पश्चिमी यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाले है, जिनमें नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा सीट शामिल है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार शाम से 48 घंटों के लिए शराब की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी। लोकसभा चुनाव को लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी बीयर बार और मॉडल शॉप बंद रहेंगी।
निर्वाचन आयोग ने दिखाई सख्ती
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) निर्वाचन क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा और नियमों के अनुपालन में उल्लंघन करने वालों को जुर्माना या जेल समेत कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। नोएडा के आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि "नियमों के अनुसार, चुनाव के दौरान नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित पूरे जिले में शराब की दुकानें 48 घंटे पहले बंद कर दी जाएगी। यहां सभी अधिकृत शराब की दुकानें बुधवार (24 अप्रैल) शाम छह बजे से वोटिंग खत्म होने तक यानी 26 अप्रैल शाम छह बजे तक बंद रहेंगी।
Noida News
नोएडा, ग्रेटर नोएडा में शराब बिक्री की निगरानी
अधिकारी ने कहा, "आबकारी अधिकारी चुनाव के मद्देनजर नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित पूरे जिले में शराब की बिक्री की लगातार निगरानी कर रहे हैं और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अनियमितताओं की सभी शिकायतों का निरीक्षण कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि शराब दुकानों की बंद की अवधि के दौरान, कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचते हुए पाया गया तो उसे उत्पाद शुल्क कानूनों के अनुसार जुर्माना या जेल की सजा सहित सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा मेरठ और मथुरा में भी मतदान होने तक शराब बिक्री पर बैन है।
मेरठ, बागपत समेत आठ सीटों पर वोटिंग
आपको जानकारी देते चले कि दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर मतदान होने है। इनमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर (सुरक्षित), अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों पर 91 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।