नोएडा में शराब तस्कर गिरफ्तार, कार को बना रखी थी शराब की फैक्ट्री
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:27 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:27 PM
Noida News : नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि नोएडा हरियाणा राज्य से शराब तस्करी कर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है। नोएडा पुलिस ने आरोपी को थाना सेक्टर-24 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त कार व 20 पेटी शराब भी बरामद की है।
Noida News
शराब तस्कारी वाला आरोपी पकड़ा गया
थाना प्रभारी धु्रव भूषण दुबे ने बताया कि पुलिस टीम रात्रि में चेकिंग कर रही थी सेक्टर 11 गंदा नाले के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्विफ्ट कार को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस को देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से अंग्रेजी व देसी की 20 पेटी शराब बरामद हुई।
भारी मात्रा में शराब बरामद
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम हरिओम पुत्र नंदकुमार वर्मा बताया। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और हाल में न्यू अशोक नगर दिल्ली में रह रहा है। पूछताछ में हरि ओम ने बताया कि हरियाणा में शराब सस्ती होने के कारण वह कार से बड़ी मात्रा में शराब खरीद कर लाता था इसके बाद वह इसे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करता था। आरोपी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से शराब तस्करी के मामले में संलिप्त है । Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो कर