फर्जी दस्तावेज के आधार पर हड़प गए करोड़ों की जमीन, सात पर मुकदमा दर्ज
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 05:28 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 05:28 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा समेत प्रदेश के कई इलाकों में ठगों ने लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। चतुर अपराधी भोले-भाले लोगों को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसा लेते हैं और उनके साथ लाखों की ठगी करके टाटा बाय-बाय बोलते हुए निकल जाते हैं। अपराधियों ने आजकल लगभग हर तरीके से लोगों को बेवकूफ बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला दादरी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां अपराधियों ने जमीन का फर्जी बैनामा कर करोड़ो की धोखाधडी कतर डाली है।
फर्जीवाड़ा की सारी हदें पार
थाना दादरी के प्रभारी ने बताया कि, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ि के अनुसार उसने वैष्णो बिल्डटेक के निदेशक नरेंद्र भाटी से ग्राम तिलपता में 5852.59 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी, जिसका बैनामा उसके नाम हो गया था। पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन का बैनामा अपने नाम कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। Noida News