केटीएम बाइक गैंग का खुलासा, गोली से घायल हुआ बदमाश
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:10 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:10 PM
Noida News : नोएडा के मोरना और थाना-49 क्षेत्र में चेन स्नैचिंग करने वाले केटीएम बाइक गैंग के बदमाशों को पकडक़र जब नोएडा पुलिस लूट का सामान बरामद करवाने गई तो बदमाशों ने बैग में छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।
एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-24 पुलिस ने केटीएम बाइक से मोबाइल व चेन स्नेचिंग करने वाले तीन बदमाशों शिवम कालू पुत्र राजेश निवासी नवी करीम किला कदम शरीफ मकान नंबर 6772 दिल्ली उम्र 21 वर्ष, अनिकेत गुप्ता पुत्र दीपू गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी गली नंबर 66 बी- 152 बी, नियर शिव मंदिर दिल्ली उम्र 22 वर्ष व गौतम पुत्र गोविंद निवासी रविदास गली नवी करीम पहाडग़ंज नई दिल्ली उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। जिनके कब्जे से सेक्टर 24 पुलिस द्वारा एक चाकू, एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 10000 नगद बरामद किए गए थे।
पूछताछ में गौतम पुत्र गोविंद ने तीन दिन पहले सेक्टर-39 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-100 के सामने से एक व्यक्ति से सोने की चेन स्नेचिंग करने की घटना को अपने साथियों के साथ करना स्वीकार किया था तथा लूट के माल को सेक्टर-42 के जंगल में रखना बताया था। लूट के माल की बरामदगी के लिए थाना सेक्टर-39 व थाना सेक्टर-24 की संयुक्त टीम के द्वारा लूट के माल की सेक्टरी-42 के जंगल में अभियुक्त गौतम को लेकर पहुंचे तभी बदमाश गौतम ने बैग से तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर किया तथा भागने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त गौतम पुत्र गोविंद के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके से एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस तथा तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन व 4000 नगद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।