बस इस बात पर मकान मालिक ने दिखाई दादागिरी, पड़ोसियों का फोड़ा सिर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:21 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:21 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में निर्माणाधीन मकान के आसपास निर्माण सामग्री व अन्य सामान फैलाने का विरोध करना पड़ोसियों को इतना मंहगा पड़ा कि, बात बहसबाजी से शुरू होकर खून-खराबे पर खत्म हुई। बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पड़ोसियों से मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने थाना सेक्टर-63 में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पड़ोसियों पर बरसाए लाठी-डंडे
चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका पड़ोसी वीर बहादुर अपना मकान बनवा रहा है। आए दिन वीर बहादुर उसके घर के सामने निर्माण दिन सामग्री व अन्य सामान डाल देता है। उन्होंने जब इस बात का विरोध किया तो पूर्व में भी वीर बहादुर ने गाली-गलौच की। 31 जुलाई को वीर बहादुर ने एक बार फिर उनके घर के बाहर सामान डलवा दिया। उन्होंने जब इस बात का विरोध किया तो वीर बहादुर गाली-गलौच करने लगा। इस दौरान वीर बहादुर सिंह ,चंदन प्रसाद सिंह, कुंदन प्रसाद, पानपति देवी, रानी देवी, पूनम देवी तथा लेबर व मिस्त्री ने सरिया व डंडों से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
दबंगों ने महिला को भी पीटा
इस दौरान उसे बचाने आए रोहित कुमार व पूनम देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। रानी देवी, पूनम देवी तथा लेबर व मिस्त्री ने सरिया व डंडों से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसे बचाने आए रोहित कुमार व पूनम देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीडि़त के मुताबिक आरोपी वीर बहादुर मोहल्ले में पूरी दबंगई दिखाता है। निर्माण सामग्री फैलाने का विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने के साथ-साथ मारने की धमकी भी देता है। वहीं चोटपुर कॉलोनी में रहने वाली शिवानी ने पड़ोसियों के खिलाफ गाली-गलौच व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
मार-मारकर फोड़ा सिर Noida News
शिवानी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 1 अगस्त की शाम को उसके पड़ोसी गगन यादव, जगन्नाथ व एक महिला ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान उसकी सास आशा देवी तथा उनका जेठ विक्की उसे बचाने का प्रयास करने लगे। आरोपियों ने उसके सास व जेठ के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान उसका मंगलसूत्र भी कहीं गिर गया। पीड़ता का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि वह अपना मकान बेचकर भाग जाएं नहीं तो अंजाम बुरा होगा। थाना प्रभारी में बताया कि दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच पड़ताल की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।