नोएडा के पूर्व चेयरमैन राकेश बहादुर पर आयकर का शिकंजा
राकेश बहादुर सिंह
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:03 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:03 AM
Noida News : सत्ता परिवर्तन के करीब 7 वर्षों बाद अब नोएडा में अरबों की लूट-खसोट करने वाले भ्रष्ट अफसरों पर अब गाज गिरनी शुरू हो गई है। महाघोटालेबाज अफसर मोहिंदर सिंह के बाद अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के चेयरमैन राकेश बहादुर सिंह पर भी आयकर विभाग ने शिकंजा शुरू कर दिया है।
राकेश बहादुर सिंह के आवास पर छापा
आयकर विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रींस में रहने वाले राकेश बहादुर सिंह के आवास पर छापा मारकर काफी दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोप है कि राकेश बहादुर सिंह ने अपनी काली कमाई एमआई बिल्डर्स में निवेश की थी। एमआई बिल्डर्स के दिल्ली स्थित कई ठिकानों के अलावा ग्रेटर नोएडा स्थित राकेश बहादुर के आवास पर भी आयकर की टीमों ने छापा मारा। जहां पर करोड़ों रूपये की संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए। जांच में पता चला है कि आयकर की टीम को राकेश बहादुर तथा एमआई बिल्डर्स के संचालन कादिर अली के बीच करीब 100 करोड़ के लेन-देन के सबूत हाथ लगे हैं।
भूमि घोटाले में फंसे थे राकेश बहादुर सिंह
बता दें कि राकेश बहादुर सिंह नोएडा में हुए भूमि घोटाले में फंसे थे। उनके खिलाफ सीबीआई ने जांच भी की थी। बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें पश्चिमी उप्र से दूर कहीं पोस्टेड करने की तलख टिप्पणी की थी। लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद उन्हें फिर नोएडा में तैनात कर दिया गया। राकेश बहादुर के समाजवादी पार्टी के नेता स्वर्गीय अमरसिंह से भी बेहद करीबी संबंध थे। भूमि आवंटन में गड़बड़ी करने पर कुख्यात माफिया अतीक अहमद ने सेक्टर-14ए स्थित राकेश बहादुर के आवास पर आकर उनके साथ गाली-गलौज व धमकी दी थी। तब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। Noida News