सुबह किराये के ऑटो से रैकी, जो घर खुला दिखा उसमें की चोरी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:14 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:14 AM
Noida News : नोएडा में थाना सेक्टर-24 पुलिस और क्राइम रिस्पांस टीम (सीआरटी) ने घरों से लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी लैपटॉप- फोन चोरी कर दिल्ली के अलग-अलग मार्केट में बेच देते थे। बदमाश दिल्ली से नोएडा किराये के ऑटो से आते थे ओर चोरी की घटना को अंजाम देकर वापस दिल्ली भाग जाते थे।
Noida News
नोएडा की थाना सेक्टर-24 पुलिस और सीआरटी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। घरों से लैपटॉप और फोन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा के डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर-24 पुलिस और सीआरटी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अलकाम, आफताब और शमखान के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी किए गए 9 लैपटॉप व 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। नोएडा के डीसीपी क्राइम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर वर्ष 2018 से चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
कैसे देते थे चोरी को अंजाम
नोएडा के डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी शहर में रैकी करते थे। दिल्ली से किराये पर ऑटो लेकर सुबह 6 से 5 बजे के बीच नोएडा आते थे। इस दौरान आरोपी शहर में उन घरों में घुस जाते थे जिनके दरवाजे खुले होते थे। अगर मलिक जगा हुआ हो तो यह कहकर निकल जाते थे कि वह किराए के मकान खोज रहे हैं। अगर मलिक सो रहा हो तो वह लैपटॉप फोन जैसी कीमतें चीज चोरी कर लेते थे। इस गैंग ने अब तक लाखों रुपए के कीमती फोन व लैपटॉप चोरी किए हैं। Noida News