नोएडा में कार का शीशा तोड़कर चोरों ने साफ किया जरूरी सामान
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:04 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:04 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में चोरी के मामले बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-76 का है। जहां एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप व कार के कागजात चोरी कर लिए। इस घटना के बाद पीड़ित ने नोएडा पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कैसे की चोरी? Noida News
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर-72 में रहने वाले कुणाल रस्तोगी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह 6 जुलाई को सेक्टर-76 में किसी से मिलने के लिए आया था। उसने अपनी कार सोसायटी के बाहर खड़ी कर दी और परिचित से मिलने के लिए चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसे कार का शीशा टूटा हुआ मिला। चोर उसकी कार में रखे लैपटॉप व कार के कागजातों को चोरी कर ले गए थे। थाना प्रभारी के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।