नोएडा में शातिर चोरों ने रक्षा मंत्रालय के निदेशक को भी नहीं बख्शा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:52 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:52 PM
Noida News : नोएडा के सेक्टर-135 में निवास करने वाले मिनिस्ट्री आफ डिफेंस में डायरेक्टर का फोन चोरी कर उनके बैंक खाते में सेंध लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी का फोन चोरी होने के बाद नोएडा पुलिस भी सतर्क हो गई है।
रक्षा मंत्रालय के निदेशक का चुराया फोन
नोएडा सेक्टर-135 के डुप्लेक्स विला में रहने वाले कर्नल आशीष कुमार द्विवेदी मिनिस्ट्री आफ डिफेंस, सेवा भवन में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 6 जुलाई की रात को वाजिदपुर चौराहे की सब्जी मंडी में किसी व्यक्ति ने उनकी जेब से फोन निकाल लिया। फोन चोरी होने पर उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। उन्होंने 7 जुलाई को थाना एक्सप्रेसवे में अपने फोन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने अट्टा मार्केट में जाकर नए फोन और पुराने नंबर का नया सिम खरीदा।
Noida News
बैंक से किए लाखों रूपये गायब
24 घंटे बाद उनका सिम एक्टिवेट हुआ। सिम एक्टिवेट होते ही उन्होंने सबसे पहले बैंक के ऐप डाउनलोड किया जिसमें बैलेंस स्टेटमेंट चेक करते हुए पता चला कि उनके एसबीआई बैंक के खाते से 79900 और पीएनबी बैंक के खाते से 34000 गायब हो चुके हैं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना एक्सप्रेस से पुलिस को दी और साइबर क्राइम पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि डायरेक्टर की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। मामला रक्षा मंत्रालय के डायरेक्टर से जुड़ा होने के कारण पुलिस के भी हाथ पैर फुले हुए हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। Noida News