नोएडा में पुलिस को देख बाइक को मार रहे थे धक्का, निकले चोर
Greater Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:28 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:28 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है उनके पास से चोरी की बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान कंचनजंगा मार्केट के पास सर्विस रोड पर दो व्यक्ति स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को पैदल लेकर आते हुए दिखाई दिए।
कैसे पकड़ा गया चोर?
पुलिस को देखकर दोनों हड़बड़ा गए और बाइक को सड़क पर गिराकर भगाने का प्रयास करने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपने नाम दीपक पुत्र दशरथ व सचिन पटेल पुत्र मोती पटेल निवासी ग्राम गिझोड़ बताया। इनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। दोनों आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल उन्होंने कंपनियों के पास से आते-जाते हुए व्यक्तियों के चोरी किए हैं।
पैदल ले जा रहे थे बाइक
मोटरसाइकिल भी उन्होंने गिझौड़ गांव के मदर टेरेसा स्कूल के पास से चोरी की थी। इस मोटरसाइकिल को वह बेचने के लिए जा रहे थे लेकिन वह रास्ते में खराब हो गई। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी नोएडा एनसीआर क्षेत्र में घूम फिर कर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने 5 दिन पूर्व सेक्टर-12 से भी एक बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। Noida News