नोएडा में आंखों में स्प्रे डालकर बदमाशों ने लूटी नगदी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:54 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:54 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। दरअसल बेखौफ बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया। बदमाश महिला के गले से चेन युवक से मोबाइल फोन व 25 हजार रूपए लूट ले गए। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस में तीनों ही घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला के गले से झपटामार तोड़ी चेन
थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी वन एवेन्यू अपार्टमेंट में रहने वाली सुजाता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 22 जून की रात को अपनी सोसाइटी के बाहर टहल रही थी। इस दौरान पीछे से आए एक व्यक्ति ने झपट्टा मार कर उनके गले से सोने के चेन झपट ली। उसने जब इस बात का विरोध किया तो आधी चेन व लॉकेट उसके पास रह गया जबकि आधी चेन को उक्त बदमाश लूट कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसी थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। युवक ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।
Noida News
बदमाश की तलाश जारी
वहीं नोएडा थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 स्थित आईडीबीआई एटीएम से 25000 निकाल कर जा रहे युवक से दो बदमाशों ने पैसे लूट लिए। पीडि़त के मुताबिक जैसे ही वह पैसे लेकर एटीएम से बाहर निकाला तो एक युवक ने उसकी आंखों में स्प्रे कर दिया जिससे उसे दिखाना बंद हो गया। इस दौरान दूसरे युवक ने उसकी जेब से 25000 निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के राहगीरों ने उसे फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि पीड़ितो की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। Noida News