नोएडा में बदमाश फटाफट खाली कर रहे राह चलते लोगों की पॉकेट, ताजा मामला जान चकरा जाएगा माथा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:37 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:37 PM
Noida News : नोएडा में चोरों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर रोज शातिर बदमाश राह चलते लोगों के पॉकेट काट लेते हैं या फिर हाथ से फोन छीनकर भाग निकलते हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद नोएडा में बदमाशों चोरी की वारदातों को धड़ाधड़ अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में नोएडा से एक और चोरी का ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नोएडा में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड व मोबाइल चोरी कर बदमाशों ने उसके खाते से 146000 निकाल लिए। फिलहाल मामले की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ATM कार्ड चुराकर निकाले लाखों रुपए
दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि वह जिस समय अपने घर वापस आ रहा था। रास्ते में एचडीएफसी एटीएम के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से मोबाइल फोन व यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। उसने नया फोन लेकर जब अपना सिम एक्टिवेट किया तो उसके यूनियन बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक से 146000 निकलने का मैसेज आया। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने मोबाइल व एटीएम कार्ड चोरी कर उसके खाते से पैसे निकाल लिए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।