नोएडा में बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी के पास से ही उड़ा ली बाइक
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:31 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:31 PM
Noida News : नोएडा में वाहन चोर इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि वह पुलिस चौकी के पास भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वाहन चोरों ने एडवांस पुलिस चौकी के पास से एक युवक की बाइक चोरी कर ली। इसके अलावा अलग-अलग स्थान से वाहन चोरों ने दो अन्य बाइकों पर भी हाथ साफ कर दिया। मूल रूप से बुलंदशहर निवासी राजकुमार ने थाना सेक्टर 142 में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 12 जून की रात्रि को किसी काम से एडवांस पुलिस चौकी के पास आया था। चौकी के पास बाइक खड़ी करने के बाद वह एडवांट बिल्डिंग में भीतर चला गया।
Noida News
बाइक चोरी की बढ़ रही घटना
समय बाद जब मैं वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। थाना सेक्टर 49 में भंगेल निवासी सनी कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 जून को उसने सेक्टर-50 स्थित मेदांता हॉस्पिटल के बाहर अपने बाइक खड़ी कर दी कुछ समय बाद जब वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी। वहीं थाना सेक्टर-63 में मोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 जून की सुबह चोरों ने छिजारसी स्थित उसके घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ितो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है। Noida News