नोएडा में शातिर चोरों की भीड़ ने कर दी धुनाई, दबे पांव भाग रहे थे चोर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:22 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:22 PM
Noida News : नोएडा के सलारपुर गांव में एक घर से मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो चोरों को लोगों ने मौके पर दबोच लिया। चोरों की धुनाई करने के बाद लोगों ने उन्हें थाना सेक्टर-39 पुलिस के हवाले कर दिया। मूल रूप से कासगंज निवासी राजेंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार सहित सलारपुर गांव में किराए पर रह रहे हैं।
Noida News
चोर मोबाइल लेकर होने वाले थे फरार
आपको बता दें कि गुरुवार 4 जुलाई देर रात वह अपने कमरे में सोए हुए थे। गर्मी होने के कारण उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला रखा था। रात्रि में अचानक आहट सुनकर उनकी आंख खुली तो उन्हें कमरे में दो युवक दिखाई दिए। उन्होंने युवकों को देखकर शोर मचाया जिस पर वह भाग निकले। आसपास रहने वाले लोगों की मदद से दोनों चोरों को दबोच लिया गया। तलाशी में उनके पास से कमरे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए चोरों ने अपना नाम रोहित कुमार व अमित वाल्मीकि निवासी ग्राम हाजीपुर बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों चोरों के खिलाफ मामला दर्ज न्यायालय में पेश किया गया है। Noida News