हिलवुड्स एकेडमी की मनमानी, फीस जमा कर छात्र को नहीं दी पढ़ने की अनुमति
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:12 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:12 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां बच्चों के विकास और उनकी बेहतर शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है वही कुछ नामी स्कूल नियमों के विरुद्ध अपनी मनमानी करने में लगे हुए है। ताजा मामला नोएडा का है जहां स्कूल प्रबंधन ने एक छात्र की फीस जमा होने के बावजूद उसे कक्षा से बाहर निकालकर घर भेज दिया। छात्र ने पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर अपनी आपबीती बताई है और छात्र के अभिभावक ने स्कूल प्रबंधन पर बदहाल व्यवस्था के आरोप लगाए है।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 122 स्थित हिलवुड्स एकेडमी प्राइमरी स्कूल के कक्षा 4 में पढ़ने वाले छात्र का है। छात्र अभी यादव ने अपनी आपबीती का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। छात्र ने बताया है कि उसके अभिभावक ने स्कूल आने से पहले उसकी फीस जमा करा दी थी लेकिन स्कूल प्रबंधन फीस जमा होने का मेसेज दिखाने के बाद भी मानने को तैयार नहीं है कि फीस जमा हो चुकी है। स्कूल प्रबंधन ने घंटों तक छात्र को कक्षा से बाहर रखा और फिर घर भेज दिया।
DM और DIOS से लगाई मदद की गुहार
छात्र अभी के अभिभावक ने बताया कि स्कूल प्रबंधन अपनी मनमानी कर रहा है। उन्होंने अभी की फीस स्कूल जाने से पहले ही जमा करा दी थी लेकिन स्कूल प्रबंधन अपनी ही धुन में है, कुछ सुनने को ही तैयार नहीं है। अभी के अभिभावक ने जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक से मदद की गुहार लगाई है और स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।