नोएडा में हाई-राइज फेडरेशन एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:15 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:15 PM
Noida News : नोएडा हाई-राईज फेडरेशन 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम नोएडा हाईराईज प्रीमियर लीग (एनपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। नोएडा हाई-राईज फेडरेशन के प्रेसिडेंट निखिल सिंघल ने बताया कि 10-11अगस्त को आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट में 100एक्स की करीब सभी सोसाइटियों की टीमें भाग लेंगी। नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-117 स्थित नवनिर्मित पार्क में आयोजित पहले नोएडा हाईराईज प्रीमियर लीग (एनपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में सांसद डॉ. महेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि होंगे।
सामुदायिक भावना को मिलेगा बढ़ावा Noida News
निखिल सिंघल ने बताया कि टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य लोगों में आपसी सौहार्द बढ़ाने के साथ 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाना है। नोएडा हाई राइज फेडरेशन नोएडा में हाई-राईज 100 एक्स में निवासियों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है। एनएचआरएफ का लक्ष्य इन सभी सोसाईटियों में सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने की दिशा में बढ़ाया एक कदम है। शामिल सोसाइटीयों की टीमों में बेहद उत्साह है।
प्रथम एनपीएल में हैं शामिल 8 टीमें
टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल हो रही हैं, इनमें आमंत्रण कोर चैंपियंस, आरजी स्वैगर्स, प्लैटिनम जायंट्स क्रिकेट क्लब, पीएल लायंस क्लब, जोडिएक सुपर किंग, रेड ब्लू क्रिकेट क्लब गौड़ ग्रैंड्योर, होम्स 121 सीकेके और एनएचआरएफ हैं। इन टीमों को ग्रुप ए और ग्रुप बी दो समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक समूह मैच 10 ओवर का होगा, जबकि फाइनल 12 ओवर का खेला जाएगा। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।