दिल्ली-एनसीआर में जमकर बरसे बदरा, कई इलाकों में जलभराव
फोटो क्रेडिट- ANI
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:09 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:09 PM
Noida News : दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए सोमवार की सुबह कई इलाकों में झमझम बारिश हुई। बारिश के बाद नोएडा-दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया। लेकिन इसके बाद लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। नोएडा में कई जगह पानी भरने के कारण जाम लगा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पूरे दिन नोएडा -दिल्ली में बारिश होने के आसार है।
Noida News
मौसम विभाग ने जताई थी बारिश की संभावना
मिली जानकारी के अनुसार मौसम की स्थिति पर IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने रविवार को कहा, "...सोमवार से मॉनसून नीचे की तरफ शिफ्ट हो रहा है। आने वाले दिनों में तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण गोवा के लिए हम रेड अलर्ट जारी कर रहे हैं। वहां पर 20 सेमी. से अधिक बारिश हो सकती है। दिल्ली NCR की बात करें तो वहां पर सोमवार तक हल्की से मध्य वर्षा रही... आने वाले दिनों में भी वर्षा की स्थिति हल्की ही रहेगी।
नोएडा में बारिश के बाद जलभराव
आपको बता दें कि नोएडा में बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गया है। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। नोएडा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान किया था। सोमवार को बारिश के बाद मौसम सुहवना हो गया है। Noida News