नोएडा की सड़कों पर खुलेआम बेच रहा था नशीले पर्दाथ, पुलिस ने धर दबोचा
Greater Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:58 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:58 PM
Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मादक पदार्थों के एक विक्रेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनुज सैनी ने बताया कि गश्त कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि बरौला टी पॉइंट के पास सर्विस रोड पर एक गांजा विक्रेता खड़ा हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुखबिर के इशारे पर एक व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम तरुण चौहान उर्फ चीकू पुत्र टेकराम चौहान निवासी ग्राम बरौला बताया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह मजदूर व रिक्शा चालकों को गांजे की बिक्री करता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।