आते-जाते महिला से करते थे गाली-गलौज और मारपीट, सिखा दिया सबक
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:15 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:15 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां दो पुरुषों ने मिलकर एक महिला के साथ मारपीट जैसी घटना को अंजाम दिया। महिला ने इस मामले में नोएडा के थाना सेक्टर-24 के थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
क्या है पूरी घटना? Noida News
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के गिझौड़ गांव में रहने वाली प्रिया (काल्पनिक नाम) ने एक रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर से ब्लाउज देने के लिए टेलर के पास जाने के लिए निकली थी। तभी बीना शर्मा उसके बेटे सतीश उर्फ मोनू व बहू ज्योति शर्मा अचनाक उसके साथ गाली गलौज करने लगे। बात इतनी बिगड़ गई की लड़ाई तक पहुंच गई।
बिना बात के करते थे लड़ाई
इसके बाद महिला ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया, तो गुस्से में आकर तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगे। पीड़िता का इस मामले में कहना है कि आरोपी आए दिन उसके साथ गाली-गलौज कर उसे धमकाते रहते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।