गंदे नाले में गिरे युवक की बचाई थी जान, नोएडा की पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मान
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:24 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:24 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में फेस 2 थाना क्षेत्र मैं नशे की हालत में गंदे नाले में गिरे एक युवक की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी को नोएडा की पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया है। पुलिसकर्मी ने वर्दी में ही गंदे नाले में उतरकर नाले में गिरे एक युवक को बाहर निकाला था जिसकी वजह से उसकी जान बच गई थी।
नाले में डूब रहा था युवक
आपको बता दें कि सोमवार की सुबह पुलिस का एक मनवीय चेहरा सामने आया था। जिसमें फेस दो थाना क्षेत्र में एक नाले में नशे की हालत में गिरे युवक को पुलिसकर्मी ने डूबने से बचाया। पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि शहीद भगत सिंह रोड के पास नाले में एक युवक डूब रहा है। जानकारी मिलने पर पंचशील चौकी के इंचार्ज मौके पर पहुंचे उन्होंने बिना किसी देरी के खुद रस्सी के सारे नाले में उतरकर डूबते युवक को बचाया। बचाव के बाद पता चला कि युवक नशे की हालत में था और अपना नाम पता बताने की स्थिति में भी नहीं था।
Noida News
पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित
पुलिस कमी के इस मानवीय चेहरे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिस पर यूजर्स ने नोएडा पुलिस की तारीफ की थी। मंगलवार को नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने उप निरीक्षक सोहनवीर सिंह को गंदे नाले में गिरे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल कर उसकी जान बचाने पर 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन । किया इस मौके पर नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति की जान बचाने का कोई मोल नहीं होता यह कार्य अनमोल है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपील कि वह जनता के साथ ज्यादा से ज्यादा जुड़कर पुलिस की छवि को बेहतर बनाए। Noida News