स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी हो खत्म, नोएडा के इस संगठन ने उठाई मांग
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:57 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:57 PM
Noida News : नोएडा पंजाबी एकता समिति ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी की व्यवस्था को खत्म करने की मांग की है। नोएडा पंजाबी एकता समिति के महासचिव ने यह मांग उठाई है।
स्वास्थ्य बीमा पर खत्म होना चाहिए GST
नोएडा के प्रमुख सामाजिक संगठन नोएडा पंजाबी एकता समिति के महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मांग की है कि बजट में संशोधन करते हुए स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी को बिल्कुल खत्म कर देना चाहिए। अगर स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी लगाना है तो केवल 5 प्रतिशत लगाना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा सकें।
अस्पतालों में इलाज हो गया है काफी मंहगा- नरेंद्र चोपड़ा
नोएडा पंजाबी एकता समिति के महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने कहा है कि भारत में मध्यम वर्ग की जनता के ऊपर अत्याधिक टैक्स की मार पहले से ही पड़ रही है। इसके बाद स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी 18 प्रतिशत लगाना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य बीमा पर अधिक जीएसटी होने के कारण मध्यम वर्ग के लोग ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य बीमा नहीं ले पाते हैं। जिस कारण बीमार पड़ने पर उन्हें अपना इलाज करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। श्री चोपड़ा ने कहा कि आज अस्पतालों में इलाज काफी महंगा हो गया है। ऐसे में स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी को या तो बिल्कुल खत्म किया जाए या फिर केवल 5 प्रतिशत जीएसटी लगाकर मध्यम वर्ग को राहत दी जाए।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।