नोएडा के चौराहों पर दिखेंगे ग्रीन नेट, गर्मी से देंगे राहत
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:20 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:20 PM
Noida News : नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सबका हाल बेहाल है। खास कर सड़को पर निकलने वाले दोपहिया वाहन चलाको के लिए आग उगलती गर्मी में रेड लाइट पर रुकना बेहद मुश्किल है, ऐसे में नोएडा कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने अनूठी पहल की है। दो पहिया वाहन व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की गर्मी से बचने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा के चौराहों पर खास इंतजाम किया जा रहा है।
Noida News
यह पहल पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सोमवार से एक नई पहल शुरू की गई है जिसके अंतर्गत ऐसे चौराहों जहां पर दुपहियां वाहनों की संख्या बहुत अधिक है और रेड लाइट पर बहुत देर तक रुकना पड़ता है। ट्रैफिक दबाव के कारण उनको भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए चौराहों व रेड लाइट के पास ग्रीन नेट की व्यवस्था की जा रही है।
Noida News
जिससे रेड लाइट व यातायात ठहराव के दौरान यातायात पुलिस कर्मी व आमजन सीधी धूप के सम्पर्क में आने से बचे रहे व उनके स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव न पडे़। गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस द्वारा NSEZ चौराहे के पास इस प्रकार का ग्रीन नेट लगवाया गया है व शीघ्र ही अन्य महत्वपूर्ण व भीड़भाड़ वाले चौराहों पर इस तरह का ग्रीन नेट लगवाया जायेगा। Noida News