10वीं, 12वीं व आईटीआई छात्रों के लिए अच्छी खबर, नामी कंपनियां देंगी रोजगार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:09 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:09 AM
Noida News : नोएडा के हाई स्कूल और आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें गौतमबुद्धनगर में स्थित नामी गिरामी कंपनियां युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए बकायदा एक मेले का आयोजन किया जा रहा है।
8 जुलाई को होगा मेला
नोएडा की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जुलाई 2024 सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निठारी के प्रांगण में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में हाई स्कूल एवं आईटीआई पास छात्र हिस्सा ले सकते हैं।
Noida News
अप्रेंटिसशिप मेले के लिए सभी राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से किसी भी ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण तथा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ इस मेले में आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अप्रेंटिसशिप मेले में नोएडा में स्थित नामी कंपनियां के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।