फ्रेंडशिप डे पर प्रेमिका ने दिया धोखा, युवक ने मौत को लगाया गले
UP News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:31 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:31 PM
Noida News : जिंदगी के उतार-चढ़ाव में लोगों का धैर्य कम हो रहा है। लोग मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या को ही हल समझ बैठे है। ताजा मामला नोएडा का है जहां रहने वाले दो युवकों ने मानसिक तनाव के चलते अपने-अपने घरों पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पत्नी से था नाराज
नोएडा के थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुनपुरा गांव में रहने वाला कैब चालक मनोज (35) ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मनोज शराब पीने का आदी था। 6 दिन पूर्व उसकी पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। उसकी पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। इस बात को लेकर वह तनाव में था।
प्रेमी ने दिया धोखा
नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में आत्महत्या करने वाले दूसरे युवक सत्य विजन (24) ने भी मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि सत्य विजन एक युवती के साथ से प्रेम करता था। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर युवती ने उसके प्रेम को ठुकरा दिया था।जिसके बाद से युवक मानसिक तनाव में था और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
लोग मानसिक तनाव में क्यों करते है आत्महत्या?
मनोचिकित्सक ने बताया कि आत्महत्या का मुख्य कारण डिप्रेशन, मानसिक तनाव या अन्य मानसिक बीमारियो हो सकती हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर अमूमन तनाव रहता है। कई लोग डिप्रेशन के शिकार होते है तो कई लोग मानसिक बीमारियों का शिकार होते हैं। इसके अलावा पारिवारिक समस्याएं, आपसी संबंध या प्रेम प्रसंगों में मिली असफलता, नशे के प्रभाव जैसे अन्य कारण आत्महत्या का कारण बन सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहेंदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।