फिर विवादों में घिरा Garden Galleria Mall, नशे में धुत युवकों ने मचाया हंगामा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:32 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:32 PM
Noida News : गार्डन गैलेरिया नोएडा का एक ऐसा मॉल बन चुका है जिसका नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में विवादों से घिरी एक तस्वीर बन जाती है। गार्डन गैलेरिया के बार (Garden Galleria Mall Bar) में अक्सर नशे में धुत युवक बवाल काटते हुए नजर आ जाते हैं। ऐसे में नोएडा का गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के गार्डन गैलेरिया के इंपल्स बार में पार्टी करने आए कुछ युवकों ने नशे की हालत में जमकर हंगामा मचाया। बार कर्मियों ने जब नशे में धुत लोगों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
बार के बाहर भी काटा बवाल
गार्डन गैलेरिया स्थित इंपल्स बार के जीएम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि, 26 अक्टूबर को उनके बार में प्रशांत कुमार के साथ उनके 30 कर्मचारी पार्टी करने आए थे। पार्टी के दौरान समीर, अमन अंसारी व शोएब अंसारी नशे में आपे से बाहर हो गए और अपने साथियों के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। हंगामा होता देखकर बार के स्टाफ व अन्य लोगों ने इन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद भी तीनों शराब के नशे में बार में हंगामा करते रहे। किसी तरह इन्हें बार से बाहर निकाला गया। इसके बाद इन्होंने बार के बाहर भी जमकर हंगामा किया।
आरोपियों पर FIR दर्ज
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि, मैनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि गार्डन गैलेरिया में स्थित बार में आए दिन मारपीट की घटनाएं प्रकाश में आती रहती हैं। इससे पहले भी गार्डन गैलेरिया मॉल से मारपीट व झगड़े की घटना सामने आ चुकी है। Noida News