नोएडा में मोबाइल टावरों से उपकरण चुराने वाले गिरोह का पर्दाफश
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:23 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:23 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में शातिर चोर चोरी के नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं। चोरों ने अब मोबाइल टावरों को भी नहीं बख्शा। यह चोर मोबाइल टावरों से सप्लाई कार्ड उपकरण चोरी करते थे, फिलहाल यह चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। बताया जा रहा है पकड़े गए तीन चोर मोबइल टावर के उपकरण चोरी करके दिल्ली ले जा रहे थे।
पुलिस को चेंकिग के दौरान हुआ शक
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि इको कार में कुछ चोर चोरी के समान के साथ आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-71 डंपिंग ग्राउंड की सर्विस रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान इको कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक हड़बड़ा गया और गाड़ी बंद हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से मोबाइल टॉवर के सप्लाई कार्ड व अन्य सामान बरामद हुआ।
Noida News
मोबाइल टावर से चुराते थे कीमती सामान
कार सवार युवकों ने अपने नाम सरफराज उर्फ नेता, मोनिश व संदीप बताए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथी शाहनवाज और नदी निवासी मेरठ के साथ मिलकर एनसीआर में अलग-अलग स्थान पर लगे मोबाइल टावर से मोबाइल कार्ड व कीमती उपकरण चोरी करने की घटना को अंजाम देते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोबाइल टॉवर उसे चोरी किए गए सामान को दिल्ली में बेचने के लिए जा रहे थे। दिल्ली के कबाड़ी इन्हें चोरी के सामान की अच्छी कीमत देते थे। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने मोबाइल टावरों से सामान चोरी की घटनाओं का अंजाम देना स्वीकार किया है। Noida News