नोएडा में जालसाजों की बड़ी चाल, एटीएम कार्ड बदलकर निकाले पैसे
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:08 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:08 AM
Noida News : नोएडा के बहलोलपुर गांव में एटीएम से पैसे निकालने गई युवती का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने साढ़े आठ हजार रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने थाना सेक्टर-63 में अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नोएडा में जालसाजों का बड़ा खेल Noida News
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के बहलोलपुर गांव में रहने वाली नेहा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 14 जुलाई को अपने घर से पास के ही एटीएम बूथ से पैसे निकालने के लिए गई थी। कई बार प्रयास के बावजूद भी पैसे नहीं निकले तो लाइन में खड़े एक युवक ने उसकी मदद करने के बहाने धोखे से एटीएम कार्ड बदल दिया। इस दौरान उक्त युवक ने उसका पिन नंबर भी देख लिया।
कुछ समय बाद उसके मोबाइल फोन पर खाते से 8500 रूपये निकालने का मैसेज आया। उसने अपने बैंक में बात की तो पता चला कि उसके साथ जालसाजी हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में साइबर सेल की भी सहायता ली जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।