खाद्य विभाग का आइसक्रीम पार्लर पर छापा,16 नमूने भरे
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:12 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:12 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, खबर है कि नोएडा के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर आइसक्रीम आउटलेट में छापा पड़ा है। इस छापे के बाद जांच के लिए 16 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
क्या है पूरी मामला
आपको बता दें कि सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान ने बताया कि विगत दिवसों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर पी गुप्ता द्वारा सदरपुर सेक्टर-45 स्थित प्रतिष्ठान वालको क्यू एस आर कंपनी प्राईवेट से निक ब्रांड मिक्स बेरीज एवं अल्फोंसो आम आईस क्रीम का नमूना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम नरेश ने सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल स्थित फर्म निरूलाज से जफरानी बादाम पिस्ता और कुकीज़ एंड क्रीम आईस क्रीम तथा मेसर्स दिशा होटल्स प्राईवेट लिमिटेड से जेलेटो स्ट्रॉबेरी एवं कैंडी फ्लॉफ जेलेटो आईस क्रीम बलूटो ब्रांड के नमूने को जांचा गया।
Noida News
साथ ही फर्म कोको कैफे की शिकायत मिलने पर उसे नोटिस दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर ने जेवर स्थित मेसर्स राजपूत खान एंटरप्राइज से मदर डेयरी ब्रांड आईस क्रीम तथा श्री राम एंटरप्राइजेज से वाडीलाल ब्रांड आईस क्रीम का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेरिया गौर सिटी से आमूल पार्लर आईस क्रीम तथा श्याम सेल्स से नमस्ते इंडिया और गिन्निस ब्रांड आईस क्रीम तथा ब्लू सफायर स्थित मोर हाइपर मार्ट तथा गौर सिटी 2 स्थित फूड कैफे की हाईजीन संबंधित शिकायत मिलने पर उनको नोटिस जारी किया गया।
आइसक्रीम पार्लर के नमूनों को हो रही जांच
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश ने सेक्टर-4 स्थित फर्म मेसर्स ब्लिंक इट से गोल्डन चॉकलेटआईस क्रीम तथा मालबरी आईस क्रीम एवं सेक्टर-62 स्थित ज्ञानी से बबलगम आईस क्रीम का नमूना जांच हेतु लिया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा ने बीटा प्लाजा से निरूलस से वनीला आईस एवं बर्गर किंग ओमेक्स मॉल से मांगो सन्डे आईस क्रीम तथा बास्किन रॉबिंस अल्फा 1 से डच चॉकलेट आईस क्रीम एवं ब्लू बेरीज जांच हेतु लिया गया। सभी सैंपल जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Noida News