नोएडा में भगवान बुद्ध की विशाल मूर्ति का निर्माण करेंगे प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी. सुतार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:31 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:31 AM
Noida News : देश के प्रख्यात मूर्तिकार पद्मश्री राम.वी. सुतार अब नोएडा को विशेष पहचान दिलाने के लिए गौतमबुद्ध की मूर्ति बनाएंगे। इस मूर्ति का आकार क्या होगा तथा यह किस धातु या पत्थर की बनेगी ? इसको लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने राम.वी. सुतार से इस मूर्ति को बनाने का आग्रह किया है। प्राधिकरण के विश्वस्त अधिकारिक सूत्रों की मानें तो भगवान गौतमबुद्ध की बनने वाली मूर्ति संभवत सेक्टर-112 में स्थापित होगी। जाहिर है जब राम वी. सुतार इस मूर्ति को बनाएंगे तो उसकी भव्यता व सुंदरता अदभुत ही होगी।
शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित
बता दें कि सेक्टर-19 निवासी राम वी. सुतार कल सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में पहुंचे थे तथा सीईओ डा लोकेश एम ने उनसे मुलाकात करके मूर्ति बनाने का आग्रह किया। इस दौरान सीईओ ने राम वी. सुतार को शाल ओढ़ाकर तथा बोनसाई पौधा देकर सम्मानित भी किया।
वी. सुतार बना चुके हैं कई मूर्तियां
उल्लेखनीय है कि 91 वर्षीय राम वी. सुतार ने गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर विश्व की सबसे ऊंची सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी" बनाई है। इसके अलावा उन्होंने लोकसभा व राज्यसभा में कई मूर्तियों के अलावा विभिन्न प्रदेशों में स्थापित कई अतुलनीय मूर्तियां भी बनाई हैं। राम.वी. सुतार नोएडा प्राधिकरण के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।