नोएडा के एक होटल से पकड़ा गया फर्जी RAW एजेंट, करता था बड़ी ठगी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:24 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:24 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नोएडा के थाना-49 पुलिस ने एक फर्जी रॉ (RAW) के एजेंट को धर दबोचा है। इस आरोपी के पास से नकली आधार कार्ड और फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी अलग-अलग जगहों पर खुद को रॉ एजेंट बताकर लोगों से पैसा ऐठता था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
क्या है पूरा मामला? Noida News
मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक इंद्रनील रॉय नाम का शख्स अपने परिवार के साथ थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में स्थित एक होटल में रहने के लिए रुका था। होटल मैनेजर से जब उससे बिल मंगा तो वह उसपर भड़क गया। फिर खुद को भारत की अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का अधिकारी बताने लगा। इसके बाद होटल के मैनेजर ने इस अधिकारी की सूचना नोएडा पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स से पूछताछ की, तो उन्हें शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी अलग-अलग जगहों पर दबाव बनाने खुद को RAW का एजेंट बताता था। पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात
इस मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के एक होटल में इंद्रनील रॉय नाम का शख्स अपनी पत्नी और बेटी के साथ रुका हुआ था आधार कार्ड में एड्रेस पश्चिम बंगाल का लिखा हुआ था। होटल मैनेजर ने जब पैसे मांगे तो उसने खुद को रॉ का एजेंट बताने लगा। शक होने पर होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।