नोएडा में नकली प्रोडक्ट का भंडाफोड़, नामी कंपनी के नाम पर हो रहा था खेल
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:30 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:30 PM
Noida News : नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने नामी कंपनी के नाम पर नकली दवाई में प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली दवाई व अन्य सामान बरामद किया है।
नकली दवा का फर्जीवाड़ा
थाना फेस-1 प्रभारी अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि मूल रूप से मुरादाबाद निवासी अजीजुल हसन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह आयुर्वेदिक दवा कंपनी नमन इंडिया का प्रोपराइटर है। उनकी कंपनी टाइगर किंग प्रोडक्ट का उत्पादन करती है, उनकी कंपनी ट्रेडमार्क एक्ट व उत्तर प्रदेश आयुर्वैदिक विभाग के तहत रजिस्टर्ड कंपनी है, उनकी कंपनी में पूर्व में काम करने वाला अनीस अहमद उनकी कंपनी में बनने वाले टाइगर किंग प्रोडक्ट आदि से मिलती-जुलती दवा को सेक्टर-10 में अवैध तरीके से संचालित कंपनी में बना रहा है।
Noida News
जानें किन-किन नकली प्रोडक्ट को बनाकर किया तैयार
सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ड्रग निरीक्षक चिकित्सा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर को साथ लेकर सेक्टर-10 की कंपनी पर छापा मारा। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में टाइगर किंग कंपनी के प्रोडक्ट से मिलते जुलते रैपर, होलोग्राम व बड़ी संख्या में दवाई व अन्य सामान बरामद हुआ। यहां से बड़ी संख्या में टाइगर किंग क्रीम, नाइट गोल्ड क्रीम, मैनपॉवर क्रीम, यूनिट टाइम एंड ऑयल, कंप्रेसर मशीन, इलेक्ट्रिक पैकेजिंग मशीन, सीलिंग मशीन पुलिस ने यहां से अनीस अहमद उसके भाई मोहम्मद शमी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह टाइगर किंग प्रोडक्ट से मिलते-जुलते उत्पाद बनाकर उसे बाजार में बेच रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दवाई बनाने संबंधित कोई भी लाइसेंस नहीं दिखा पाए। दोनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। Noida News