UP पुलिस भर्ती के लिए जमा किए थे फर्जी दस्तावेज, कांस्टेबल समेत तीन गिरफ्तार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:31 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:31 AM
Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के दौरान एक बड़ा धोखाधड़ी मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पीएससी की 36वीं वाहिनी में तैनात एक कांस्टेबल अरविंद कुमार और उसके तीन साथी विशाल सोम, तुषार, और अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये सभी मिलकर धोखाधड़ी के माध्यम से कांस्टेबल बनने की कोशिश कर रहे थे।
दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर कांस्टेबल बनने का प्रयास
मीडिया सेल के प्रभारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के DV/PST (डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन/फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) की प्रक्रिया गौतम बुद्ध नगर के रिजर्व पुलिस लाइन में चल रही थी। इसी दौरान एक अभ्यर्थी अभय सिंह के नाम से परीक्षा में आए थे। जब उनके दस्तावेजों की जांच की गई और E-KYC/IRIS (इलेक्ट्रॉनिक पहचान और बायोमेट्रिक सत्यापन) की प्रक्रिया हुई, तो अभ्यर्थी के नाम और जन्मतिथि में मिलान नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान संदिग्ध हो गई। गहन पूछताछ में पता चला कि अभ्यर्थी का असली नाम अरविंद कुमार है, जो वर्तमान में पीएससी की 36वीं वाहिनी वाराणसी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। अरविंद कुमार और उसके साथियों ने नाम बदलकर और दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर कांस्टेबल बनने का प्रयास किया था।
पुलिस कर रही आगे की जांच
इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना ईकोटेक 3 में विभिन्न धाराओं—318(2), 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया। अरविंद कुमार, विशाल सोम, तुषार और अंकित को गिरफ्तार किया गया और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है, ताकि अन्य आरोपियों को भी पकड़कर उचित कार्रवाई की जा सके। Noida News