कड़े पहरे में रखीं गई हैं ईवीएम मशीनें, डीएम ने किया निरीक्षण
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:30 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:30 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश की नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा सीट पर बीते 26 अप्रैल 2024 को मतदान संपन्न होने के उपरांत सभी पोल्ड ईवीएम मशीनों को फूल मंडी फेस-2 नोएडा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जिसका जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।
Noida News
फूलमंडी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप विशेष निगरानी रखी जा रही है और सीसीटीवी नियमित संचालित रहे इसके लिए पर्याप्त मात्रा में विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
महत्वपूर्ण जानकारी की प्राप्त
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान फूल मंडी फेस-2 नोएडा में तैनात सुरक्षा बलों से सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। सुरक्षा बलों के द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ स्ट्रांग रूम एवं फूल मंडी परिसर पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं समस्त प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि भी फूल मंडी फेस-2 नोएडा पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले सकते हैं। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।