भले मरीज की जान जाए पर पैसे न जाए, नोएडा के नामी अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:04 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:04 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-12 में एक बच्चे के इलाज मे लापरवाही करने व परिजनों से अभद्रता करने की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की गई है। पूरा मामला सेक्टर-12 स्थित डॉक्टर के क्लीनिक से जुड़ा हुआ है। बीते दिनों सेक्टर 11 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता अपने 9 साल बेटे का इलाज कराने के लिए डॉक्टर के क्लीनिक पर गए। उनके बेटे के हाथ में चोट लग गई थी।
सिर्फ गीली पट्टी बांधकर मरीज को किया रफा दफा
डॉक्टर के अलावा अनुज गुप्ता ने एक अन्य डॉक्टर को भी इस मामले की जानकारी दी थी। तब उन्होंने सुझाव दिया था कि एक सप्ताह के लिए आप बच्चे के हाथ में प्लास्टर चढ़वा लीजिए। वह बाहर से कराए हुए एक्स-रे तथा अपने बच्चों को लेकर सेक्टर 12 स्थित डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंच गए। पहले तो डॉक्टर ने बोला की प्लास्टर चढ़ाने की जरूरत नहीं है। फिर बाद में प्लास्टर चढ़ाने की बात पर वह भी राजी हो गए । लेकिन उन्होंने कहा कि यह प्लास्टर एक सप्ताह के लिए नहीं बल्कि 3 सप्ताह के लिए चढ़ेगा। पीड़ित ने बताया कि करीब 6000 से ज्यादा रुपए डॉक्टर ने मुझे लिया। लेकिन बच्चें के हाथ में प्लास्टर चढ़ाते समय न कोई पाउडर न ही कोई दवा या लोशन का इस्तेमाल किया गया सिर्फ गीली पट्टी बांध दी गई। मैं बच्चे को घर लेकर आया तो उसके हाथ में खुजलाहट व दर्द शुरू हो गया।
पूरा खर्चा देना होगा दोबारा
मैं बेटे को लेकर फिर डॉक्टर के पास गया और इस मामले की जानकारी दी। तब उन्होंने बोला कि यह प्लास्टर खोलकर फिर से बांधना पड़ेगा। लेकिन इसका पूरा खर्च तुम्हें दोबारा से देना पड़ेगा। मैंने बोला कि यह गलती तो आपकी है तो दोबारा हमसे क्यों खर्च लिया जाएगा। इस बात पर वह भडक़ गए और मेरे साथ बदसलूकी करने लगे। बोले अब मैं तुम्हारे बच्चे का इलाज नहीं करूंगा जिससे शिकायत करनी हो कर लो। इसके बाद कैलाश अस्पताल में इलाज करवाया तथा लाभ मिला। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने नोएडा डीएम व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम लिखित शिकायत पत्र दिया है। Noida News