नोएडा के कैलाश अस्पताल में बाल चिकित्सीय आईसीयू की स्थापना
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:15 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:15 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर वासियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल नोएडा के कैलाश अस्पताल एवं हृदय संस्थान में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक के सहयोग से ‘एडवांस सुपर स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक’ पर कार्यशाला का आयोजन किया। बताया जा रहा है इस कार्यक्रम का शुभारम्भ कैलाश अस्पताल की अध्यक्ष डॉ. उमा शर्मा, डॉ. कार्तिक शर्मा-प्रबंध निदेशक, डॉ. पल्लवी शर्मा निदेशक, डॉ. रितु बोहरा समूह चिकित्सा निदेशक, डॉ. एच.पी. सिंह एचओडी पीडियाट्रिक, डॉ. विनीत त्यागी सचिव आईएपी यूपी और डॉ. हिमांशु त्यागी सचिव आईएपी नोएडा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
कैलाश अस्पताल में बाल चिकित्सीय की शुरूआत
बता दें कि कैलाश अस्पताल समूह के बाल विभाग के अति विशिष्ट चिकित्सकों द्वारा विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने क्षेत्रों में चिकित्सीय अनुभव एवं केस स्टडी को साझा किया गया। कैलाश अस्पताल समूह की निदेशक डॉ. पल्लवी शर्मा ने बताया कि कैलाश अस्पताल सदैव समय-समय पर अस्पताल सेवाओं को उन्नत करने का प्रयास करता रहा है। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नैदानिक सेवाओं के उन्नयन की नीति को ध्यान में रखते हुए कैलाश अस्पताल एवं हृदय संस्थान, सेक्टर 27, नोएडा ने नवीनतम उपकरणों और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ 22 बिस्तरों वाले उन्नत अति विशिष्ट बाल चिकित्सीय आई.सी.यू. की स्थापना की है।
ये सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध Noida News
इस उत्कृष्ट केंद्र में बाल रोग विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट (स्नायु तंत्र), बाल रोग विशेषज्ञ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (पेट एवं उदर रोग), बाल रोग विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजिस्ट (गुर्दा) डायलिसिस की सुविधा सहित, हृदय बाल रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट (मधुमेह), बाल मनोचिकित्सक और साईकोलॉजिस्ट, बाल शल्य चिकित्सक सहित सभी सुपर स्पेशलिटी की सेवाएं उपलब्ध हैं। हमारे पास अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ, नियोनेटोलॉजिस्ट और बाल गहन चिकित्सक विशेषज्ञ भी हैं। कैलाश अस्पताल गंभीर एवं आपातकालीन रोगों के उपचार के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। अब किसी भी बच्चे को गहन चिकित्सीय सेवाओं के अभाव में अन्य केंद्र में रेफर करने की आवश्यकता नहीं होगी। कार्यशाला में 100 से अधिक वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।