उद्यमियों ने उठाई चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण की मांग
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:32 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:32 AM
Noida News : मयूर विहार दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर एलिवेटेड रोड के निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस रोड पर जाम की समस्या का असर जिले के 25 से 30 हजार उद्योगों पर पड़ रहा है। लिंक रोड पर सुबह-शाम चार से पांच घंटे के जाम से दिल्ली-नोएडा के बीच आवगमन करने वाले लाखों श्रमिक और हजारों उद्यमी परेशान हो रहे हैं।
चिल्ला एलिवेटेड रोड बनाने की मांग Noida News
एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण की मांग उठाई है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम को लिखे पत्र में एमएसएमई के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने कहा कि जाम का उद्योगों पर बुरा असर पड़ रहा है। दिल्ली से नोएडा और नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना लाखों की संख्या में श्रमिक और उद्यमी सफर करते हैं।
इस महत्वपूर्ण मार्ग का प्रयोग माल ढुलाई के लिए भी किया जाता है, लेकिन जाम की बढ़ती समस्या के कारण रोजाना करोड़ों रुपये का ईंधन और अमूल्य समय की बर्बादी हो रही है। जाम की समस्या आम जनता के साथ गौतमबुद्धनगर के 25 से 30 हजार उद्योगों पर भी दोहरी मार डाल रही है। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर सुबह-शाम लगने वाले जाम की वजह हो रही है। श्रमिक, उद्योग संचालक और माल ढुलाई करने वाले लाखों वाहन रोजाना चिल्ला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली-नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवाजाही करते हैं, जो सुबह-शाम चार से पांच घंटे लगने वाले जाम के बीच समय बर्बाद करने के साथ ईंधन के रूप में रोजाना आर्थिक बोझ का सामना कर रहे हैं।
2012 में निर्माण की बनी थी योजना Noida News
बता दें कि साल 2012 में नोएडा प्राधिकरण ने साढ़े पांच किलोमीटर लंबे चिल्ला एलिवेटेड रोड को तैयार करने की योजना बनाई थी, लेकिन 12 साल बाद भी सडक़ नहीं बन सकी है। वर्ष 2019 में काम भी शुरू हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद काम बंद कर दिया गया। अब तक इसके निर्माण की प्रक्रिया दोबारा से शुरू नहीं हो सकी है, जबकि यह प्रोजेक्ट दिल्ली-एनसीआर के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।