नोएडा में विद्युत कर्मियों से बदतमीजी, दी जान से मारने की धमकी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:19 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:19 PM
Noida News : नोएडा के सेक्टर-99 में बिजली के खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे विद्युत कर्मियों के साथ फॉर्च्यूनर कार सवार युवकों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विद्युतकर्मी की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की जांच में जुट गई है।
क्या है पूरी घटना?
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-100 स्थित बिजली घर पर कार्यरत विद्युतकर्मी राहुल भारद्वाज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 29 जुलाई की रात को सेक्टर-99 में अपने साथी विजय सिंह, किशन सिंह, राहुल शाक्य व जन्मेजय कुमार के साथ बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे थे। इस दौरान काले रंग की फॉर्च्यूनर में आए एक युवक ने उनसे पूछा कि बिजली कब तक आएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही फाल्ट ठीक हो जाएगा और बिजली आ जाएगी। इसके बाद फॉर्च्यूनर कार से उतरे युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी। उसके साथियों ने भी उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
कार सवार फरार
गाली गलौज करने के बाद आरोपी अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि विद्युतकर्मी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विद्युत कर्मी द्वारा उपलब्ध कराए गए कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।