पार्किंग के नाम पर करोड़ों की कमाई, सुविधाएं नदारद
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:42 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:42 PM
Noida News : देश के सबसे अमीर प्राधिकरणों में शामिल नोएडा को पार्किंग के ठेकों से करोडों की आमदनी हो रही है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर नोएडा में न कोई सहूलियत है और न पार्किंग की मनमानी वसूली पर कोई नियंत्रण। शहर के समाजसेवी एवं अधिवक्ता रंजन तोमर द्वारा लगाई गई एक आरटीआई से कई बडे खुलासे हुए हैं, जिसमें प्राधिकरण ने 2024 से लेकर 2026 तक नोएडा में दिए पार्किंग ठेकों की जानकारी मांगी थी जिसमें कुछ यह बातें सामने आयी हैं।
Noida News
इन गाड़ियों को पार्किंग मिलने में दिक्कत
क्लस्टर-1 जिसमें सेक्टर-2, 6, 8, 15, 16, 25, 27, 29, 30, 41, 50, 51, 61 एवं 104 हैं जिसके अनुबंध की तिथि 29 /1 /2024 से लेकर 28 /01 /2026 तक है की अनुबंधित राशि 858.53 लाख रुपए अर्थात तकरीबन 8.5 करोड रुपए है। जबकि क्लस्टर-3 में सेक्टर-33, 54, 57, 58, 59, 60, 144,125,126 ,127, 132 एवं 135 जिसकी अनुबंध तिथि 15 /03 /2024 से लेकर 14 /03 2026 है की अनुबंध धनराशि 2369.68 लाख रुपए अर्थात तकरीबन 23 करोड 69 लाख, वहीं क्लस्टर-7 जिसमें सेक्टर-74, 75, 76, 77, 78, 79, 94,104 एवं 120 हैं की अनुबंध तिथि 17 /01 /2024 से लेकर 16 /01 /2026 है एवं इसकी अनुबंध राशि 287.79 लाख है। अर्थात तकरीबन 2.87 करोड रूपये।
गौरतलब है के पिछले दिनों रंजन तोमर द्वारा खुलासा किया गया था की प्राधिकरण द्वारा दिए गए ठेकों पर कई अनियमितताएं पायी जा रही हैं। ठेकेदार व उनके गुर्गे मनमानी राशि वसूल रहे हैं। बस/ट्रक की पर्ची गाडियों को देकर ज्यादा शुल्क वसूलते हैं एवं अलग से पैसे भी मांगे जाते हैं। Noida News