नोएडा में बारिश के कारण सड़को पर दिखा भारी जाम, सड़के बनी तालाब
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:07 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:07 PM
Noida News : दिल्ली-NCR में मानसून की पहली बारिश पड़ गई है, इसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं बारिश के बाद नोएडा तथा गाजियाबाद शहर की व्यवस्थाएं ध्वस्त होती दिखी। गुरुवार सुबह हुई डेढ़ घंटे की बारिश ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद नोएडा के कई सेक्टरों में सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। वहीं कई क्षेत्र में एक फीट से ज्यादा पानी भर गया, सीवर लाइन उफनाती नजर आई।
Noida News
भारी बारिश के कारण हुई लोगों को दिक्कत
आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ज्यादतर मुख्य सड़कों पर भारी जाम रहा। जाम के कारण लोग घंटों तक फंसे रहे और ऑफिस जाने में भी लेट हो गए। नोएडा के सेक्टर-62 समेत कई अंडरपास में भारी जल जमाव हो गया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश ने गर्मी से राहत के साथ ही नोएडा प्राधिकरण की भी पोल खोल दी है।
नोएडा की सड़के बनी तालाब
प्राधिकरण की तरफ से अभी तक पूरे शहर में नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। सेक्टर के निवासी लगातार बारिश से पहले सफाई की मांग भी कर रहे थे, लेकिन प्राधिकरण की तरफ से समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया। इसके चलते सेक्टर और सड़क तालाब बन गए है। Noida News