नोएडा में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव, वीकेंड का मजा हुआ किरकिरा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:08 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:08 PM
Noida News : दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में रविवार को तेज बारिश हुई। जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई लेकिन कई सेक्टरों में भारी जलजमाव के कारण सड़कों और गालियों में पानी भर गया। ज्यादा पानी भरने के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पानी भरने के कारण लोगों घरों के अंदर ही बंद रहे।
बता दें नोएडा में बारिश होने के बाद लोगों के दोपहर का वीकेंड का मजा किरकिरा हो गया। हालांकि शाम को मौसम काफी सुहावना रहने के कारण लोग परिवार और दोस्तों संग मौज मस्ती के घरों से बाहर निकले, लेकिन उन्हें सड़क किनारे हुए जलभराव के कारण जाम का सामना करना पड़ा। नोएडा शहर में नालों और सीवर की सफाई का जिम्मा नोएडा प्राधिकरण का है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से जलभराव वाले प्रमुख स्थलों की सूची भी सौंपी गई थी, लेकिन प्राधिकरण से इसपर अबतक कोई खास ध्यान नहीं दिया है।
नोएडा पुलिस की ओर से जलभराव स्थल वाली सौंपी गई
इस बारें में नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी का कहना है कि सभी जगह नालों की सफाई करवाई गई थी। जो सूची नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से जलभराव वाली जगहों की सौंपी गई थी, उसपर भी काम शुरू हो गया है। तेज बारिश के दौरान कुछ वक्त के लिए पानी भरता है लेकिन बाद में वह निकल जाता है। बारिश के कारण शहर के सभी नाले उफना गए। इससे पानी बैक फ्लो होकर सड़क पर भर गया। ट्रैफिक सिग्नल खराब होने व बंद होने के साथ सड़क किनारे जलभराव के कारण चौराहों पर लंबा ट्रैफिक जाम रहा। सबसे गंभीर समस्या सेक्टर-51 से सेक्टर-62 माडल टाउन गोल चक्कर से लेकर तक रही।
[video width="1280" height="720" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/T87_e4eGBDqlKjTv.mp4"][/video]
फिल्म सिटी के पास भी ट्रैफिक जाम रहा
आपको बता दें नोएडा के सेक्टर-37 अंडरपास, सेक्टर-18 अंडरपास, सेक्टर-16 अंडरपास, सेक्टर-27 अट्टा मार्केट, सेक्टर-18, सेक्टर-38 ए, सेक्टर-29 के पास ट्रैफिक जाम रहा। सेक्टर-18 अंडरपास से जीआइपी माल तक जाम रहा। इसी तरह दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर तीन से लेकर डीएनडी लूप तक जाम रहा। सेक्टर-18 डीएलएफ माल, सेक्टर-32 ए लाजिक्स माल, सेक्टर-25 ए मोदी माल, कालिंदी कुंज ब्रिज, डीएनडी लूप, दिल्ली नोएडा लिंक रोड पर फिल्म सिटी के पास भी ट्रैफिक जाम रहा। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।