यूपी पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा पर डीएम की पैनी नजर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:34 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:34 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 जनपद में 18 केंद्रों पर आयोजित हो रही है, जिसकी मॉनिटरिंग कलेक्ट्रेट में बनाए गए लाइव मॉनिटरिंग सेल में निरंतर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
Noida News
इसी कड़ी में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कलेक्ट्रेट सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में बनाए गए लाइव मॉनिटरिंग सेल में पहुंचकर जनपद में प्रथम पाली की आयोजित हो रही परीक्षा का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 को जनपद में सकुशल सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। उन्होंने लाइव मॉनिटरिंग सेल की टीम को निर्देश दिए कि जनपद के 18 केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा की नियमित मॉनिटरिंग करते रहें और समय-समय पर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक पहुंचाए। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।