जनविरोध के बाद भी सेक्टर-105 में लगाया जा रहा है मोबाइल टॉवर, RWA के अध्यक्ष ने की शिकायत
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:21 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:21 AM
Noida News : नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर-105 में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करके मोबाइल टॉवर लगाने का मामला सामने आया है। नोएडा सेक्टर-105 RWA के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है और जल्द कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-105 का है। यहां इंडस कंपनी सेक्टर के प्लस पार्क में मोबाइल टॉवर लगा रही है। सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि इंडस कंपनी सरकार के नियम कानून का उल्लंघन कर मोबाइल टॉवर लगा रही है।
दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि मोबाइल टावर लगाने के लिए भारत सरकार के कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर 2013 को उच्च न्यायालय ने एक आदेश पारित किया था कि पर्यावरण अधिनियम 1989 के तहत रिहायशी इलाकों स्कूल और अस्पताल के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल टावर नहीं लगाया जा सकता।
निवासियों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा असर
श्री कृष्णात्रेय ने बताया कि प्लस पार्क में पहले से एक टावर लगा हुआ है। उसके बावजूद एक और टावर लगाया जा रहा है। घरों के पास में मोबाइल टॉवर लगाए जाने से निवासियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।
नोएडा सीईओ से की अपील
नोएडा सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम को भी पत्र लिखकर घरों के पास मोबाइल टॉवर ना लगाए जाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मोबाइल टॉवर लगाए जाने से सेक्टर के निवासियों में डर और भय का माहौल है। Noida News