साइबर ठगी ने युवती को चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाया, पार्सल से जुड़ा है मामला
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:10 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:10 AM
Noida News : दिन-ब-दिन साइबर क्राइम के ढ़ेरों मामले सामने आते जा रहा है। लगातार हो रहे साइबर क्राइम ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। साइबर आरोपी भोले-भाले लोगो को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में आसानी से ले लेते हैं और मासूम लोगों को हजारों का चूना लगाने में कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में नोएडा से साइबर फ्रॉड का एक मामला सामने आया है। जिसमें साइबर क्रिमिनल्स ने एक युवती को डरा धमकाकर लाखों रुपये हड़प लिए हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
Noida News
ये पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-47 का बताया जा रहा है। जहां एक युवती को साइबर क्रिमिनल ने अपने झांसे में ले लिया और उसे लाखों रुपये का चूना लगा दिया। बताया जा रहा है कि महिला को पार्सल में ड्रग्स होने का भय दिखाकर साइबर ठगों ने 2, 35000 रुपए ट्रांसफर करा लिए। अब इस पूरे मामले में पीड़िता ने शिकायत दर्ज करा दी है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुंबई से थाईलैंड जा रहा था कोरियर
सेक्टर 47 में रहने वाली प्रिया (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 4 जुलाई की दोपहर को उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके द्वारा फेडेक्स कंपनी का एक कोरियर मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ा गया है। यह कोरियर मुंबई से थाईलैंड जा रहा था कोरियर में पांच ट्रैवलिंग पासपोर्ट तीन बैंक क्रेडिट कार्ड 4 किलो कपड़े एक लैपटॉप 35000 रुपए तथा एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई है। इस सारे सामान को नारकोटिक्स कस्टम डिपार्टमेंट ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
प्रिया के मुताबिक उन्हें कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर आतंकित किया गया। इसके बाद उन्हें अपने झांसे में लेकर फोन करने वाले ने 2, 35000 ट्रांसफर करा लिए। प्रिया के मुताबिक उसने जब इस संबंध में अपने परिजनों से बात की तो पता चला कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई है। मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल की जा रही है।