नोएडा के शातिर ठग बाज, लोगों को नकली पैसों की गड्डी से दे रहे थे झांसा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 06:57 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 06:57 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से ठगी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल नोएडा के ठग बाज इतने शातिर है कि उन्होंने लोगों को अपने झांसे में लाने के लिए 500 का नोट लगाकर कागज की गड्डी का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि नोएडा का ठगबाज 500 का नोट लगाकर भोले भाले राहगीरों को ठगने का काम करते थे। पुलिस ने ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन लेते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
कागाज की गड्डी से करते थे ठगी
आपको बता दें कि बदमाश 500 का नोट लगाकर लोगों से ठगी करते थे, पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक, चाकू व 500 का नोट लगी हुई कागज की गड्डी बरामद की है। वहीं इस मामले में नोएडा के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक सवार दो युवक राहगीरों को 500 रुपए की गड्डी सस्ते में देने का झांसा दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-62 स्थित छोटा डी पार्क के पास से दो युवकों को दबोच लिया है। तलाशी में उनके पास से चाकू व कागज की गड्डी बरामद हुई। कागज की गड्डी पर ऊपर नीचे पांच-पांच सौ रुपए के नोट लगे हुए थे। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद रहमत तथा मोहम्मद इमरान पुत्र छोटू अली के रुप में हुई है, यह दोनों ठग जेजे कॉलोनी बवाना दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे है।
Noida News
दो बदमाश गिरफ्तार
बता दें कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वह कागज की गड्डी को रुमाल में बांधकर इसके ऊपर 500 रूपये का नोट रख देते थे। इसके बाद वह राहगीरों को गड्डी सस्ते में देने का झांसा देकर उनसे पैसे लेकर रफू चक्कर हो जाते हैं। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति विरोध करता है तो वह उसे चाकू दिखाकर भयभीत कर देते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद अपाचे बाइक उन्होंने लाजपत नगर दिल्ली से चोरी की थी। आरोपियों ने लोगों को झांसे में लेकर पैसे ठगने की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। Noida News