नोएडा में बेखौफ घूमते बदमाश, युवक के गले से खींची सोने की चेन
Greater Noida
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:44 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:44 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से लगातार चोरी के मामले सामने आते जा रहे हैं। शातिर चोर चोरी की घटनाओं को अलग-अलग तरीके से अंजाम दे रहे हैं ऐसे में पुलिस भी बदमाशों को पकड़ने में नाकाम है। इसी बीच नोएडा से चोरी का एक और ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सेक्टर-74 स्थित जिम से एक्सरसाइज करके लौट रहे युवक के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है।
गले से छीनी सोने की चेन
थाना सेक्टर-113 पुलिस ने इस मामले को दो माह बाद दर्ज किया है। सेक्टर-75 स्टेट गोल्फ सिटी सोसाइटी निवासी मनोज कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सेक्टर-74 स्थित स्काईटेक जिम में रोजाना एक्सरसाइज करने जाता था। 27 अगस्त को वह जिम से वापस घर लौट रहा था। सेक्टर-74-75 के चौराहे पर पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। उसने इस संदर्भ में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की कोशिश की लेकिन वह रद्द हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News